'पाकिस्तान की स्थिति पर नजर रखे हुए है सरकार'
(DELHI, India) केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां कहा, ‘पाकिस्तान में जो हो रहा है, वह निश्चित तौर पर चिंता की बात है। विदेश मंत्रालय पल-पल पर नजर रखे हुए है।’ पाकिस्तान के घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग कर रहे इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीके इंसाफ और ताहिर कादरी की अगुवाई वाली पाकिस्तान अवामी तहरीक के हजारों समर्थकों की शनिवार से पुलिस से झड़प हो रही है। पड़ोसी देश के बारे में और कुछ कहने से इंकार करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि वह कल जयपुर में जो कुछ कह चुके हैं, उससे अधिक और कुछ नहीं कहना चाहते। जावड़ेकर ने कल जयपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘हम पाकिस्तान को लेकर और वहां के घटनाक्रम को लेकर हमेशा चिंतित रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे -आप अपना मित्र चुन सकते हैं, पड़ोसी नहीं.. पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है।’ संघर्ष विराम का बार बार उल्लंघन किए जाने के बारे में उन्होंने पाकिस्तान को सचेत किया था कि वह सीमा पर तनाव बढ़ाने से बचे, क्योंकि इससे उसे कोई फायदा होने वाला नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।