पाकिस्तान में नवाज शरीफ की सरकार पर संकट बरकरार
(International)
नवाज शरीफ विरोधी आंदोलन के चलते पाकिस्तान में को भी हालात बेकाबू रहे। संसद भवन के सामने डटे इमरान खान और मौलाना ताहिर उल कादिरी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों की घेरेबंदी तोड़ते हुए सरकार के मुख्य केंद्र सचिवालय और सरकारी टेलीविजन पीटीवी मुख्यालय में धावा बोल जमकर तोड़फोड़ की। इससे पीटीवी का प्रसारण बंद करना पड़ा, बाद में सेना के दखल के बाद चैनल की सेवाएं बहाल हो सकी। अन्य शहरों में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच दिन भर भिड़ंत होती रही। बेकाबू ंिहसा के आगे लाचार प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर पद छोड़ने का दवाब बढ़ गया है। सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ की पीएम से हुई मुलाकात के बाद मीडिया में यह खबर चल गई कि सेना ने नवाज शरीफ को इस्तीफा देने को कहा है। हालांकि सरकार और सेना ने फौरन ही इन खबरों का खंडन कर दिया। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा संकट सुलझाने में मदद की पेशकश की है। हालात पर सुप्रीम कोर्ट भी पैनी नजर रखे हुए है। आज से संसद का सत्र शुरू होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।