जापान दौरे के चैथे दिन टोक्यो के सेक्रेड हर्ट विश्वविद्यालय पहुंचे मोदी
(International)
जापान यात्रा के चैथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टोक्यो की सेक्रेट हार्ट यूनिवर्सिटी में छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जापानी छात्रों को भारतीय संस्कृति से रू-ब-रू कराया। मोदी ने कहा भारत पूरे ब्रह्मांड को अपना परिवार मानता है। भारत में बच्चों को शिक्षा दी जाती है, सुबह सो कर उठने के बाद धरती में पैर रखने से पहले प्रणाम किया जाता है। मोदी ने कहा कि भारत के लोग प्रकृति प्रेमी हैं. प्रकृति से प्रेम हमारी संस्कृति रही है. छात्रों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और जापान दोनों लोकतांत्रिक देश है. दोनों देशों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. साथ मिलकर काम करने से हम विकास के नये आयाम गढ़ सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है. हर निर्णायक मंडली में महिलाओं की भूमिका होती है.मोदी ने कहा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।