जापान दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान से भारी भरकम निवेश लाने में कामयाब रहे हैं। जापान ने आने वाले पांच साल में भारत में 2 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का पब्लिक और प्राइवेट निवेश करने का फैसला किया है। साथ ही दोनों देशों ने अपने संबंध को स्पेशल स्ट्रेटजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप का दर्जा देने पर भी सहमति जताई है। मोदी और मेजबान प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच सोमवार को द्विपक्षीय बातचीत के बाद साझा बयान जारी किया गया। मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।