शिक्षक दिवस को गुरू उत्सव कहने पर बवाल
(India)
5 सितंबर को गुरू उत्सव कहने पर बवाल मचा हुआ है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सर्कुलर जारी किया है कि 5 सितंबर को सभी स्कूलों के छात्र 3 बजे टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनेंगे। गौरतलब है 5 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित करेंगे। गैर भाजपा राज्यों में इसका विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु में भाजपा के सहयोगी दलों ने भी इसका विरोध किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी नेे इस पर कहा है कि शिक्षक दिवस मनाना सरकार का आधिकार है और सरकार इसे अपने तरीके से मनाना चाहती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।