पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
(India)
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में कल रात से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलवामा के राजपोरा इलाके के हांजन गांव में अभियान शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है लेकिन अब तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं. सिर्फ अगस्त में ही 24 सीजफायर उल्लंघन हुए जिनमें दो गांव वालों की मौत हो गई और 4 जवानों समेत 17 लोग घायल हो गए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।