तेजिंदर सिंह को पुलिस हिरासत में लेने के आदेश
(India)
टाट्रा ट्रक घोटाले के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह को पुलिस हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं। लेफ्टिनेंट सिंह अपनी जमानत की अर्जी के सिलसिले में अदालत गए थे। उनपर पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह ने घूस की पेशकश करने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि सीबीआई ने तेजिंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 12 के तहत सरकारी कर्मचारी को घूस देने के आरोप में चार्जशीट दायर की थी। जब तेजिंदर सिंह कोर्ट में अपने बयान देने हाजिर हुए तो उनके बयान से कोर्ट बिल्कुल संतुष्ट नहीं हुई। तेजिंदर सिंह ने इसके बाद जमानत अर्जी दाखिल की लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि तेजिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।