मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बहुचर्चित सिंधिया स्कूल में हुए मंत्री के बेटे आदर्श सिंह के साथ रैगिंग का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है । सिंधिया स्कूल में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि सिंधिया स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द की जाए। जब एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पहले रोकने की कोशिश की। जब कार्यकर्ताओं नही माने तो पुलिस ने उन पर जमकर लाठीचार्ज कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।