सदाशिवम को केरल का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना
(India)
यूपीए कार्यकाल के राज्यपालों को हटाए जाने का विवाद अभी थमा भी नहीं कि केंद्र की एनडीए सरकार अब इनकी नियुक्ति को लेकर विवादों में घिर गई है। खबर है कि रिटायर चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया जाएगा। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इस प्रयास पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछा है कि आखिर सदाशिवम को ये पद क्यों दिया जा रहा है? क्या प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उनके किसी फैसले से बेहद खुश हैं जिसका गिफ्ट उन्हें दिया जाने वाला है। कांग्रेस ने पूछा कि क्या सरकार अमित शाह मामले में उनके फैसले से प्रसन्न है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा, उन्हें क्यों बनाया? यह सवाल खड़ा करता है, कहीं उन्होंने कोई काम किया है जिससे बीजेपी के लोग प्रसन्न हैं. प्रधानमंत्री प्रसन्न हैं, अमित शाह खुश हैं और इसीलिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।