दिल्ली में शाहदरा के बीजेपी विधायक जीतेंद्र सिंह शंटी पर फायरिंग हुई, लेकिन विधायक बाल-बाल बच गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे तीन लोग जीतेंद्र सिंह शंटी से मिलने पहुंचे। जब विधायक उनसे मिलने बाहर आए, तो हेलमेट पहने एक हमलावर ने विधायक पर गोली चला दी। विधायक पर तीन गोलियां चलाई गईं। बताया जा रहा है कि हमलावर दस्तावेज अटेस्ट कराने के बहाने पहुंचे थे। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।