कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों को बीच मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ कल शाम से ही जारी थी। आज सुबह सुरक्षाबलों ने जैसे ही आतंकियों से सरेंडर करने को कहा। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों के मुताबिक आतंकियों ने एक रिहाइशी इलाके में पनाह ले रखी थी और वहीं से छिपकर फायरिंग कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। पहले भी आतंकियों ने पुलवामा में हमला किया था, जिसमें सेना के जवानों ने कई आतंकियों को मार गिराया था। और एक बार फिर आतंकी ने इसी इलाके में घुसपैठ की कोशिश की है सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।