प्रधानमंत्री के भाषण को लाइव नहीं दिखाने वाले स्कूलों पर एमपी सरकार करेगी कार्रवाई
(India)
मध्यप्रदेश सरकार उन सरकारी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जो शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के भाषण को लाइव नहीं दिखा पाएंगे। पांच सितंबर को देश के प्रधानमंत्री इंटरनेट के द्वारा स्कूलों में बच्चों को संवोधित करेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री पारस जैन ने कहा कि ये पहली बार है कि प्रधानमंत्री बच्चों से सीधा संवाद करेंगे। ये संवाद करीब 1.45 घटे तक चलेगा। गौरतलब है कि शिक्षक दिवस के मौके पर नरेंद्र मोदी इंटरनेट के जरिए लाइव होकर देश के स्कूली छात्रों से रूबरू होंगे। हालांकि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी साफ कर चुकी हैं कि जो लोग इस पर राजनीति करना चाहते हैं उनको देखते हुए ये साफ कर दूं कि ये स्वैच्छिक है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह आजाद देश है और प्रधानमंत्री को यह आजादी है कि वे स्कूली बच्चों और टीचरों से सीधे बात करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।