भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल गुलाम ई वाहनवती का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 65 साल के थे। वाहनवती के परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। वाहनवती पिछले कुछ समय से फेफड़ों के संक्रमण से पीडित थे और उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वाहनवती 13वें अटॉर्नी जनरल थे। वाहनवती को यूपीए सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने पर जून 2009 में तीन साल के लिए अटार्नी जनरल नियुक्त किया गया था। बाद में उनका कार्यकाल दो और साल के लिए बढ़ा दिया गया था। वाहनवती देश के टॉप लॉ ऑफिसर बनने वाले पहले मुस्लिम थे। केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद वाहनवती ने 27 मई को इस्तीफा दे दिया था। इस शीर्ष पद पर नियुक्ति से पहले वाहनवती ने 20 जून 2004 से 7 जून 2009 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी काम किया था। 2 जी केस में सीबीआई ने वाहनवती की भूमिका की जांच की थी। हालांकि, जांच एजेंसी ने बाद में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।7 मई 1949 को पैदा हुए वाहनवती ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. फिर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।