मनमोहन सिंह वित्त संबंधी संसदीय समिति के सदस्य बनाए गए
(DELHI, India) संयोगवश मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे एम वीरप्पा मोइली वित्त संबंधी समिति के प्रमुख हैं और इस समिति में कांग्रेस के अन्य नेता दिग्विजय सिंह तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया बतौर सदस्य शामिल हैं। हार्वर्ड में शिक्षित निवेशक तथा पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा भी इसके सदस्य हैं। सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से एस एस अहलुवालिया तथा कीरीट सोमैय्या भी समिति में हैं। 1991 में पी वी नरसिंह राव सरकार में वित्त मंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों की शुरूआत की थी जिसने देश की तस्वीर बदल दी।
राहुल गांधी संसद की विदेश मामलों संबंधी समिति के सदस्य हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी किसी भी घोषित समिति में नहीं हैं। पिछली लोकसभा में राहुल गांधी मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा खेल मामलों की समिति के सदस्य थे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी सहयोगी पी भट्टाचार्य की अध्यक्षता वाली गृह मामलों की समिति के सदस्य हैं। रक्षा संबंधी संसदीय समिति में कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता अमरिन्दर सिंह शामिल हैं। समिति में ओलंपिक रजत पदक विजेता और भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौर को भी शामिल किया गया है। उम्र के कारण मंत्री पद हासिल करने में चूके पूर्व जनरल बी सी खंडूरी अब रक्षा संबंधी समिति के अध्यक्ष होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।