(DELHI, India)
रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को उनकी फाइल भारतीय चीफ जस्टिस आर एम लोढ़ा ने भेजी थी। सूत्रों के मुताबिक तो पीएमओ ने दत्तू की नियुक्ति की फाइल राष्ट्रपति को अप्रूवल के लिए भेज दी है। गौर हो सीजेआई लोढ़ा 27 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं और उनके बाद जस्टिस दत्तू दिसंबर 2015 तक कार्यकाल संभालेंगे। जस्टिस दत्तू उस समय कार्यकाल संभाल रहे हैं जब नरेंद्र मोदी सरकार जजों की नियुक्ति के लिए नेशनल ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट्स कमिशन बिल लाने की तैयारी कर रही है। यह बिल संसद के दोनों सदनों में पास हो चुका है और इस पर राज्यों से रेटिफिकेशन मिलने के बाद इसे कानून बना दिया जाएगा। जस्टिस दत्तू ने सुप्रीम कोर्ट वर्ष 2008 में बतौर जज जॉइन किया था। 13 दिसंबर, 1950 को जन्मे दत्तू ने 1975 में वकालत पास की थी और बेंगलुरू से प्रैक्टिस शुरू की थी। उन्होंने अपने करियर में सिविल, क्रिमिनल, टैक्स और या तक कि कॉन्स्टीट्यूशनल केस भी लड़े हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।