नरेंद्र मोदी के छात्रों से संवाद की तैयारियां पूरी
(India)
शिक्षक दिवस पर स्कूली छात्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच के संवाद को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के मकसद से दूरदर्शन, प्रधानमंत्री कार्यालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वेब चैनलों के जरिए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री और छात्रों के बीच का संवाद दोपहर 03 बजे शुरू होकर शाम 04 बजकर 45 मिनट तक चलेगा। मोदी स्थानीय मानेकशॉ ऑडिटोरियम से करीब 1000 छात्रों को संबोधित करेंगे जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के सभी चैनलों और रेडियो द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री वीडियो-कांफ्रेंस सुविधा के जरिए देश भर के कुछ छात्रों के सवालों के जवाब भी देंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुंचाने के मकसद से वेब पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।