जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ से 30 गांव प्रभावित हुए हैं. बाढ़ जनित हादसों से राज्य में चार बच्चों समेत अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी हैं। भूस्खलन के कारण दो बार हाइवे को बंद करना पड़ा। सेना ने हेलीकॉप्टर से कई लोगों के सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बुधवार को जोजिला इलाके में भूस्खलन के कारण श्रीनगर-लेह हाइवे को बंद कर दिया गया। वहीं रियासी के काला जाड चसाना में पेड़ गिरने के कारण तीन परिवारों के पांच लोगों की मौत हो गई । इसमें चार बच्चे शामिल हैं. पुंछ जिले में दो स्थानों पर दो लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है. इसी जिले में बीएसएफ का बंकर भी बह गया. इसमें इंस्पेक्टर मोहम्मद रशीद घायल हो गया. यहां हथियार के बह जाने की भी सूचना मिली है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।