रंजीत सिन्हा पर 2जी घोटाले के आरोपियों से मिलने का आरोप
(India)
सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा पर आरोप लगा है कि उनके घर 2जी घोटाले और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों के आरोपी आया करते थे....जो जांच को प्रभावित कर सकते थे। सुप्रीम कोर्ट इन आरोपों की सच्चाई जांचने वाला है। आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने इस संबंध में याचिका दायर करके जांच की मांग की है। प्रशांत ने जस्टिस एचएल दत्तू की बेंच से दरख्वास्त की है कि सीबीआई प्रमुख के दिल्ली स्थित घर पर आने जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जाएं। प्रशांत एनजीओ सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) का प्रतिनिधित्व भी करते हैं जो 2जी मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक है। वहीं रंजीत सिन्हा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।