भारतीय उपमहाद्वीप में जिहाद शुरू कर शरीयत लागू करने के अल कायदा प्रमुख के ऐलान के बाद देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अल कायदा के चीफ अयमान अल जवाहिरी के विडियो के सामने आने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, आईबी और रॉ प्रमुखों के साथ बैठक की और सुरक्षा पर जानकारी ली। अल कायदा की आधिकारिक मीडिया वेबसाइट श्अस-सहाबश् पर जवाहिरी ने भारतीय उपमहाद्वीप में कायदात अल जिहाद नाम से अल कायदा की नई शाखा खोलने का ऐलान किया है। इस शाखा की कमान पाक आतंकी आसिम उमर को दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।