आज देशभर के बच्चों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री
(India)
देशभर के स्कूलों में आज एक्स्ट्रा क्लास होगी। इस अनूठी कक्षा में देशभर के बच्चे अपने-अपने स्कूलों में, एक ही वक्त पर, एक ही शिक्षक से, एक साथ पढ़ेंगे और उनके माता-पिता घर बैठकर अपने नौनिहालों की इस एक्स्ट्रा क्लास को लाइव देखेंगे। इस कक्षा में विद्यालय के गुरुजी नहीं बल्कि ं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छात्र-छात्राओं से रूबरू होंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में 1,000 स्कूली बच्चों से बातचीत करेंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देशभर से बच्चों से सवाल-जवाब करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम का देशभर में स्कूलों में टेलीविजन, रेडियो और इंटरनेट पर प्रसारण किया जाएगा। यह प्रसारण दोपहर तीन बजे से शाम पौने पांच बजे तक होगा। देशभर में अलग-अलग राज्यों ने पीएम के भाषण को स्कूलों में दिखाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिन स्कूलों में बिजली उपलब्ध नहीं है वहां जनरेटर की व्यवस्था की गई है। जिन स्कूलों के पास टीवी नहीं है, उन्होंने किराए पर लिए हैं। इसके अलावा दूर दराज के क्षेत्रों में जहां स्कूलों में टीवी की सुविधा नहीं है, वहां रेडियो पर इसका प्रसारण किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।