सिविल सेवा परीक्षा की विवादित सी-सैट सामान्य मानसिक अभियोग्यता, परीक्षा को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दी गई है। सुप्रीमकोर्ट इस याचिका पर आज सुनवाई करेगा। यह याचिका स्वयंसेवी संस्था आजाद दस्ता संकल्प ने दाखिल की है जिसमें सी-सैट परीक्षा पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से गुंजन कुमार ने याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि सी-सैट परीक्षा हिन्दी भाषियों और अन्य भारतीय भाषाओं के परीक्षार्थियों के साथ भेदभाव करती है। इस परीक्षा का पाठ्यक्रम ठीक नहीं है इसका लाभ अंग्रेजी माध्यम के लोगों को ही मिलता है। याचिका में सी-सैट लागू होने के बाद हिन्दी भाषी और अन्य भारतीय भाषाओं में परीक्षा देने वाले और अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देने वालों की सफलता के आंकड़े पेश किए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।