केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
(India)
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत बढ़ाकर 107 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दे दी। इस कदम से 30 लाख केंद्रीय कर्मी और 50 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक जुलाई 2014 से सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और ा पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी। मूल्यवृद्धि से राहत देने के इरादे से मौजूदा 100 प्रतिशत डीए को 7 प्रतिशत और ऊंचा कर दिया गया है। इससे महंगाई भत्ता मूल वेतन का 107 प्रतिशत हो गया है। बयान के अनुसार छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधारित स्वीकार्य फार्मूले के अनुसार यह वृद्धि की गयी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।