(DELHI, India)
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी। शिक्षक, विद्वान और राजनेता, वह समग्र राष्ट्र के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। मोदी ने इस अवसर पर शिक्षकों को भी शुभकमानाएं दीं। बयान में कहा गया कि शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। हम सभी शिक्षकों को नमन करते हैं, जो निरंतर ज्ञान का दीपक जलाते हैं। राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।