केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज कश्मीर के बाढ़ ग्रस्त इलाके का हवाई दौरा करेंगे । कश्मीर में तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से अबतक सैंकड़ो लोगों की मौत हो चुकी है । इस के अलावा राजनाथ सिंह वह सीमा पर यूनीफॉर्म कमांड हैडक्वार्टर्स की बैठक में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे और अग्रिम क्षेत्रों का दौरा भी करेंगंे। देश के गृह मंत्री के रूप में कमान संभालने के बाद राज्य का यह उनका पहला दौरा है ं। राजनाथ दौरे के दौरान राज्य के अधिकारियों से भी बात करेंगे और विस्थापित कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास की संभावना की समीक्षा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।