भारत के दौरे पर आए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने टोनी एबॉर्ट ने नरेद्र मोदी को गुजरात दंगों के विषय में क्लीन चिट दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह ऐसा मानते हैं कि गुजरात दंगों के लिए मोदी को दोष देना गलत है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग ऐसा मानते हैं कि क्योंकि वह उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री थे लिहाजा दंगों का दोष उन पर ही लगा दिया जाता है। अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता है कि इस तरह के दंगे के लिए राज्य के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि मोदी को क्लीन चिट देने पर भी लोगों के हजारों सवाल उठ सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उन दिनों को भी याद किया जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार आस्ट्रेलिया गए थे। उन्होंने मोदी को अलग तरह का नेता बताया, जो बेहद बिंदास छवि वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सामने वाले को अपनी बातों से संतुष्ट और प्र
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।