अब आकाशवाणी (रेडियो) के जरिए लोगों से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(DELHI, India) रेडियो के जरिए लोगों तक पहुंचने की बात को लेकर मोदी ने लोगों से यह सुझाव मांगा है कि इसकी रूपरेखा कैसी होगी और आवृत्ति क्या होगी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘रेडियो पर जुड़ते हैं.. आपके विचार चाहते हैं।’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से रेडियो पर जुड़ने के लिए सुझाव आमंत्रित किए है। उन्होंने लोगों को ‘माय जीओवी डॉट इन’ पर विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। सूत्रों ने कहा कि मोदी लोगों से जानना चाहते हैं कि बातचीत के कार्यक्रम की रूपरेखा क्या होनी चाहिए और किन मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री आवृत्ति को लेकर भी यह जानना चाहते हैं कि बातचीत का यह कार्यक्रम सप्ताह में एक बार अथवा माह में एक बार होना चाहिए। सूत्रों ने कहा कि मोदी देश के आम लोगों से संवाद के लिए अलग अलग तरीकों पर गौर कर रहे हैं।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।