‘इस बार ओबामा से बात करेगी एक मजबूत सरकार’
(International)
विदेश मंत्री के तौर पर सुषमा स्वराज के पिछले 100 दिन ज्यादा हलचल वाले नहीं रहे, लेकिन सोमवार को अपनी पहली मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने वे आक्रामक तेवर दिखाए, जिनके लिए वह जानी जाती हैं। स्वराज ने पाकिस्तान और चीन को आड़े हाथों लिया और अमेरिका से वादा किया कि एक मजबूत भारतीय सरकार उसके राष्ट्रपति बराक ओबामा से बात करेगी।स्वराज ने अपने कार्यकाल को फास्ट ट्रैक डिप्लोमेसी करार देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की डिप्लोमेसी के तीन चेहरे- प्रोएक्टिव, स्ट्रॉन्ग और सेंसिटिव हैं। यह पूछने पर कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा यूपीए की पिछली सरकार के रवैये से किस तरह अलग होगी, स्वराज का कहना था, इस बार एक मजबूत सरकार ओबामा से बात करेगी। यह मुख्य अंतर होगा। उन्होंने बताने से मना कर दिया कि क्या मोदी न्यू यॉर्क में यूएनजीए समिट के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।