कोयला घोटाले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई है। इस घोटाले की आंच उस वक्त सुलगी जब सीएजी ने इस कोल आबंटन पर अपनी एक ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार की। इसमें भी विवाद खड़ा होने के बाद उसने अपनी रिपोर्ट में बदलाव किए। सीएजी ने अपनी पहली ड्राफ्ट रिपोर्ट में कोल खदान आबंटन की गलत प्रक्रिया से हुए नुकसान का अनुमान 10 लाख 67 हजार 303 करोड़ रुपए यानि 180 बिलियन डॉलर का लगाया था। लेकिन सीएजी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट में घोटाले का अंदेशा 1 लाख 85 हजार 591 करोड़ रुपए का बताया। ये उसकी पहली रिपोर्ट से 80 फीसदी कम था। सीएजी के मुताबिक फाइनल रिपोर्ट में बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि उसमें सिर्फ उसी कोयले का आकलन किया गया जिसे सीधे बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। इस पहलू का ध्यान सीएजी की शुरुआती रिपोर्ट में नहीं रखा गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।