जयललिता ने किया सुब्रमण्यम स्वामी पर मुकदमा
(India)
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने श्रीलंका की ओर से हिरासत में लिए गए राज्य के मछुआरों के बारे में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ शहर की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। शहर के लोक अभियोजक एमएल जगन ने मुख्यमंत्री की ओर से प्रधान सत्र न्यायाधीश की अदालत में याचिका दायर कर दलील दी है कि स्वामी की टिप्पणी अपमानजनक है। जयललिता ने स्वामी की टिप्पणी प्रकाशित करने को लेकर दिनमलार अखबार के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।