(India)
जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में अभी भी बाढ़ का असर और कहर बना हुआ है. लेकिन सेना के जवान और राहत बल के लोग बचाव के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं. उनकी कोशिशों से 77 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है. जबकि 6 लाख लोग अभी भी फंसे हुए है । सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने भीे बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की । गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में बचाव कार्य में सेना ने बड़ी भूमिका निभाई है.हालांकि इस बीच मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक श्रीनगर में बचाव कार्य में जुटे जवानों पर कुछ लोगों ने हमला किया. इस हमले में एनडीआरएफ का एक जवान घायल हो गया. यह हमला उस वक्त हुआ जब सेना के जवान एक जगह से दूसरी जगह मदद के लिए जा रहे थे. गौरतलब है कि श्रीनगर में बचान कार्य में लगे सेना के जवानों पर हमले की छिटपुट घटनाएं पिछले एक दो रोज से लगातार सामने आ रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।