प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जम्मू-कश्मीर में भयावह बाढ़ के बाद बचाव और राहत अभियान तेज करने में राज्य सरकार को पूरा सहयोग दें। उन्होंने प्रभावित लोगों तक जरूरी चीजें तेजी से पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया । राज्य में राहत अभियानों की समीक्षा के लिए बुधवार देर शाम आयोजित आपात बैठक की अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भीषण आपदा में प्रभावित लोगों तक भोजन और पानी जैसी बुनियादी जरूरी चीजें पहुंचाने पर तत्काल ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि पहली प्राथमिकता श्रीनगर शहर में प्रभावित लोगों तक जरूरी चीजें पहुंचाने की होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी ने गृह मंत्रालय को भी निर्देश दिया कि श्रीनगर में स्थानीय प्रशासन के साथ राहत अभियान में मदद करने के लिए दिल्ली और अन्य राज्यों से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल भेजा जाए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।