कश्मीर में बिहार के कई लोग फंसे
(India)
बाढ़ भले ही अपना कहर कश्मीर पर बरपा रही हो लेकिन इसका असर हजारों मिल दूर बसे लोगो मे भी दिख रहा है। बिहार के दरभंगा में एक परिवार ऐसा है जिनके 18 लोग कश्मीर घूमने गए जो अब तक लौट कर वापस नहीं आए। जबकि फिक्स प्रोग्राम के अनुसार उन सभी को 8 तारीख को ट्रेन पकड़कर दरभंगा वापस आ जाना था पर 10 तारीख हो गई लेकिन वो सभी आज तक वापस नही आए। घबराए परिवार के सदस्य बिहार सरकार से लेकर जम्मू सरकार के हेल्प लाईन नंबर पर संपर्क कर थक गए पर किसी ने अब तक उनके सगे संबंधियों का कोई पता नहीं बताया। जबकि ज्यातर लोगों के पास मोबाइल फोन भी है फिर भी सम्पर्क उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। जिसकों लेकर परिवार के सदस्य परेशान है। कश्मीर में आई प्रलयकारी बाढ़ में हजारीबाग जिले से बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। ज्यादातर लोग ग्रामीण क्षेत्रो से गए मजदूर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए श्रद्धालु है। इसके अलावा हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के सुल्ताना गावं से करीब 200 की संख्या में दैनिक मजदूर जो कश्मीर में मजदूरी करने गए थे। वे कश्मीर में आई बाढ़ में फंस गए है और बहुत से मजदूर लापता हैं। जिसके कारण इनके परिजनों का बुरा हाल हैं। क्योकि बाढ़ में फंसे इन मजदूरांे से इनके परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा हैं। जिसकी चिंता की लकीर उनके माथे पर देखी जा सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।