अपने जन्मदिन पर जश्न नहीं चाहते मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर सरकारी जश्न मनाए जाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मोदी ने इस बाबत सख्त हिदायद दी है कि 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर न तो किसी प्रकार का विज्ञापन दिया जाए और न ही किसी तरह की कोई भी योजना लॉन्च की जाए। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने जन्मदिन पर टीवी के लिए खास कार्यक्रम दिखाने से भी मना कर दिया है। गुरूवार देर रात एक सख्त आदेश में प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को तय वक्त में ही काम पूरा करने का निर्देश भी दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।