विश्वविद्यालयों में विवेकानंद के नाम पर चेयर स्थापित करने का निर्देश
(India)
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अपने विश्वविद्यालयों में स्वामी विवेकानंद के नाम पर चेयर स्थापित करने का निर्देश दिया ताकि उनके जीवन एवं उपदेशों का अध्ययन किया जा सके। ईरानी ने 2015 तक हर स्कूल में शौचालय सुनिश्चित करने के लिए ‘स्वच्छ विद्यालय’ अभियान की भी घोषणा की। उन्होंने छात्राओं को स्कूली पढ़ाई के बाद विज्ञान एवं गणित में व्यावसायिक शिक्षा मुहैया कराने की एक पहल का भी ऐलान किया। ईरानी ने कहा कि ‘स्वच्छ विद्यालय’ अभियान सुनिश्चित करेगा कि 15 अगस्त 2015 से पहले हर स्कूल में शौचालय की सुविधा हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।