जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के प्रकोप के कम होने के बाद अब बाढ़ के पानी में लाशें तैर रही हैं। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सेना और अन्य एजेंसियों को बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के अलावा शवों को भी हटाना पड़ेगा। अगर ऐसा जल्दी नहीं किया गया तो इलाके में महामारी फैल सकती है। क्षेत्रिय लोग इससे दहशत में है। कई शवों को पेड़ों से बाढ़ दिया गया है ताकि वे इधर-उधर पानी में ना बहें। हालांकि अभी तक 220 शवों को बरामद किया गया है, लेकिन अभी सारे आकड़ें सामने नहीं आए हैं। ऐसे में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। श्रीनगर पुलिस के अधिकारी फैजल वानी के मुताबिक वायुसेना और एनडीआरएफ के जवानों ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान श्रीनगर के सुदूर इलाकों में इन शवों को पानी में बहते देखा है। इनमें ज्यादात्तर महिलाओं और बच्चों के शव हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।