अजित सिंह के सरकारी बंगले की बिजली और पानी की सप्लाई काटी
(India)
चुनाव हार चुके राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चैधरी अजित सिंह से दिल्ली में सरकारी बंगला खाली कराने की तमाम कोशिशें नकाम होने के बाद घर की बिजली और पानी की सप्लाई एनडीएमसी ने काट दी है। अजित सिंह को सांसद और यूपीए सरकार के मंत्री के तौर पर 12.... तुगलक रोड पर बंगला आवंटित हुआ था। अजीत यूपीए सरकार के उन चार मंत्रियों में से हैं.. जो सीपीडब्ल्यूडी की ओर से बार-बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी घर खाली नहीं कर रहे हैं। डेडलाइन खत्म होने के बाद सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी बंगला खाली करवाने अजीत सिंह के घर पहुंच थे...लेकिन अजित सिंह के समर्थक हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस और सीपीडब्ल्यूडी की टीम को वापस लौटना पड़ा था। चैधरी चरण सिंह 1978 में इस कोठी में आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वो यहीं रहे। अजित सिंह के घर का बिजली पानी काटे जाने से उनके समर्थक नाराज हैं। उनका कहना है कि एक पूर्व मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार गलत है। उनके मुताबिक बीजेपी बदले की भावना से काम कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।