घाटी में फिर बारिश शुरू होने से बचाव कार्य प्रभावित
(India)
कश्मीर घाटी में बाढ़ के पानी के घटने के साथ आज सुबह फिर से भारी बारिश शुरू हो गयी जिससे बचाव और राहत कार्य प्रभावित हो गया । वहीं जल जनित बीमारियों के प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ गयीं हैं । यहां 15 लाख लोग अब भी कई दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारा ध्यान क्लोरीन जैसी पानी को शुद्ध करने की दवाओं पर है। क्लोरीन के लाखों टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। हमने नगर निकायों से कहा है कि साफ सफाई व्यवस्था को सक्रिय किया जाए। हमारी मुख्य चिंता बचाव और भोजन की व्यवस्था है। बीमारियों और महामारी की रोकथाम हमारी प्राथमिकता है। उमर ने कहा कि राज्य में 1.5 लाख लोग अब भी फंसे हुए हैं।अधिकारियों ने बताया कि राज्य के बाढ़ ग्रस्त इलाकों से अब तक 1,42,000 लोगों को बचाया गया है लेकिन अब भी हजारों लोग फंसे हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।