जम्मू-कश्मीर में राहत और बचाव का काम लगातार जारी है. जल प्रलय से जम्मू-कश्मीर में पचास पुल, 170 किलोमीटर सड़क के साथ 300 घर बर्बाद हो गए . बाढ़ में मारे गए 34 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. घाटी में बाढ़ से प्रभावित करीब 20 लाख लोगों में से डेढ़ लाख लोगों को निकाल लिया गया है. अलग-अलग रिलीफ कैंपों में करीब एक लाख सड़सढ़ हजार लोग रह रहे हैं. घाटी में कई जगहों पर पानी और बिजली सेवा बहाल हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बैंकों में जमा पैसे और दूसरी चीजें पूरी तरह से सुरक्षित हैं .जम्मू कश्मीर के 7 मंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और राज्य में बाढ़ से हुई तबाही की जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर ने मंत्रियों ने राज्य में बाढ़ से हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से लोगों को फिर से बसाने के काम में मदद मांगी.सेना ने कश्मीर में फंसी पाकिस्तानी सांसद आयशा जावेद और उनके साथियों को बचाया. पाक सांसद ने किया भारतीय फौजियों को सलामजम्मू कश्मीर में आई बाढ़ में नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल की सांसद आयशा जावेद भी फंस गई थीं. आयशा जावेद और दूसरे पाकिस्तानी पर्यटकों को सेना ने रेस्क्यू किया.जम्मू कश्मीर अभी बाढ़ की विपदा की चपेट में है. पानी कम हुआ है लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।