उत्तराखंड के टिहरी जिले में जुआलगढ़ के पास कल दोपहर यात्रियों से भरी एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। टिहरी के पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही इस बस के चालक ने यहां के जुआलगढ़ पुलिया के पास नियंत्रण खो दिया जिससे बस एक खाई में गिर गई। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस बस में 33 लोग सवार थे। बचाव अभियान अब खत्म हो गया है और घायलों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।