गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों को बिल्कुल नहीं आने देना चाहिए: प्रवीण तोगड़िया
(GUJARAT, India) तोगड़िया ने इस बात पर भी जोर दिया कि गरबा कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हर शख्स के पहचान-पत्र की जांच की जाए। सौराष्ट्र के अमरेली कस्बे में तोगड़िया ने कहा, हमें पूरी तरह चौकस रहना चाहिए ताकि एक भी मुस्लिम शख्स हमारे गरबा महोत्सव में शिरकत न करने पाए। गरबा के हर कार्यक्रम में एक-एक शख्स के पहचान-पत्र की जांच की जाए। तोगड़िया ने कहा, नवरात्रि मां अम्बे की पूजा-अर्चना का त्योहार है। लिहाजा, हम गोमांस खाने वाले मुस्लिमों को गरबा कार्यक्रमों में आने की इजाजत नहीं दे सकते। मध्य प्रदेश की भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि उनके विधानसभा क्षेत्र इंदौर (3) में गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिम युवा न दाखिल हो पाएं। ठाकुर ने कहा था कि मुस्लिम युवा ‘लव जिहाद’ के तहत हिंदू लड़कियों को बहला-फुसला लेते हैं और उनका धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करा देते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।