लद्दाख में 500 मीटर में अंदर घुसे चीनी सैनिक, तंबू भी गाड़े
(India) रविवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में तंब्बू भी गाढ़ दिए। यह घटना 11 सितंबर की है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 30 चीनी सैनिक लद्दाख के डेमचोक क्षेत्र में 500 मीटर तक अंदर घुस आए। हालांकि, इनसे निपटने के लिए क्षेत्र में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के 70 जवानों को वहां तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी चीनी सैनिक 25 किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। वे लद्दाख के बुर्तसे क्षेत्र तक पहुंच गए थे। इनके बारे में भारतीय सेना के गश्ती दल को तब पता चला जब वे अपने बेस की तरफ जा रहे थे। वर्ष 2014 में ही चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) 334 बार सीमा का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में घुस आई थी। पीएलए ने हाल ही यह घुसपैठ तब की है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दौरे पर आने वाले हैं। जिनपिंग गुजरात के अहमदाबाद शहर आने वाले हैं जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।