कोशिश है बीजेपी से न टूटे गठबंधन, लेकिन नहीं दे सकते 135 सीटें: उद्धव
(MAHARASHTRA, India) उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे बीजेपी से उनकी पार्टा का गठबंधन टूट जाए,
हालांकि, शिवसेना नेता ने साफ किया है कि वह बीजेपी को किसी भी स्थिति में 135 सीटें नहीं दे सकते, उद्धव ठाकरे ने कहा, "दोनों पार्टियों में बातचीत जारी है, इसलिए नकारात्मक कुछ भी बोलने की इच्छा नहीं है, 25 साल का गठबंधन नहीं टूटे, ऐसा मन से चाहता हूं, उम्मीद है कि जल्द ही हल निकलेगा."
शिवसेना नेता ने कहा, "महाराष्ट्र में मोदी लहर के बारे में झूठा वक्तव्य नहीं दिया, जो वास्तविकता है, मैंने वही बोला. " उन्होंने कहा, "मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में भी शिवसेना की भूमिका है, इसलिए मोदी के विरोध में बोलने का प्रश्न ही नहीं पैदा होता. "
क्या है विवाद-
बीजेपी चाहती है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में दोनों पार्टियां 135-135 सीटों पर लड़ें, बाकी सीटें महागठबंधन के छोटे दलों की दी जाएं, जबकि, महाराष्ट्र 169 सीटों पर लड़ना चाहती है, शिवसेना ने कहा है कि वो 150 से कम सीटों पर बिल्कुल नहीं लड़ेगी, 2009 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 119 और शिवसेना ने 169 सीटों पर चुनाव लड़ा था,
शिवसेना का पक्ष-
शिवसेना का कहना है कि लोकसभा चुनाव के वक्त ही तय हो गया था कि पीएम नरेंद्र मोदी होंगे और सीएम शिवसेना का होगा, महाराष्ट्र बीजेपी के नेता एकनाथ खड़से ने कहा-जिसकी सीटें ज्यादा आएंगी उसी का मुख्यमंत्री होगा, बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि सीटों का बंटवारा करीब-करीब तय हो चुका है, एक दो दिन में घोषणा संभव है,
15 अक्टुबर को हैं चुनाव-
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और नतीजे 19 अक्टूबर को आएंगे, महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।