प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 64वां जन्मदिन है। इस दौरान आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया। मोदी ने मां के पैर छुए और फिर दोनों ने बैठकर बातें कीं। मां ने अपने लाडले बेटे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। सुबह करीब साढ़े सात बजे मोदी अपने भाई प्रह्लाद मोदी के घर पहुंचे। जहां उनकी मां रहती हैं। मीडिया के सामने कुछ देर बैठने के बाद मोदी अपनी मां को लेकर भीतर चले गए। सूत्रों ने बताया कि हीराबेन ने शगुन के तौर पर मोदी को 5001 रुपए दिए। लेकिन मोदी ने इसे बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर के लिए दान देने को कहा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आज भारत दौरे पर आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी बधाई देने के लिए मोदी को फोन किया। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इस मौके पर देश को मोदी जैसा राष्ट्रवादी बेटा देने के लिए हीराबेन को सलाम किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।