(DELHI, India)
86 वर्षीय आडवाणी को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पिछली लोकसभा में कांग्रेस के मानिकराव गावित इस समिति के अध्यक्ष थे। आचार समिति सदन और सदन के बाहर सांसदों के अनैतिक आचरण की शिकायतों की जांच करती है। यह समिति आवश्यकता पड़ने पर सदस्यों के आचरण के बारे में स्वत: भी जांच कर सकती है और उसके आधार पर सिफारिशें भी कर सकती है। समिति के सदस्यों में निनांग एरिंग, शेर सिंह गुबाया, हेमंत तुकाराम गोडसे, प्रह्लाद जोशी, भगतसिंह कोशयारी, अरजुन राम मेघवाल, भर्तृहरि महताब, करिया मुंडा, जयश्रीबेन पटेल, मल्ला रेड्डी, सुमेधानंद सरस्वती और भोला सिंह शामिल हैं। आडवाणी सावर्जनिक उपक्रम संबंधी संसदीय समिति के भी सदस्य है, जिसके अध्यक्ष शांता कुमार (बीजेपी) हैं। वह भाजपा के ही अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति के भी सदस्य हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।