ललिता कुमार मंगलम बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त कर दी गई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने राजग सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने मंत्रालय की उपलब्धियों का लेखाजोखा पेश करने के दौरान इस नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा है कि मैं ललिता कुमारमंगलम के नाम की घोषणा एनसीडब्ल्यू की नई अध्यक्ष के रूप में कर बेहद खुश हूं। चेन्नई निवासी कुमार मंगलम भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। कुमार मंगलम ने नियुक्ति के बाद कहा है कि मुझे महिलाओं के साथ महिलाओं के लिए काम करने का अवसर मिला है। इससे खुश हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।