राहुल वर्मा होंगे भारत में अमेरिका के राजदूत
(International)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी दौरे से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के रिचर्ड राहुल वर्मा को भारत में अमेरिका का नया राजदूत मनोनीत किया है. अमेरिकी सीनेट यदि वर्मा की नियुक्ति की पुष्टि कर देती है तो वह नई दिल्ली में इस शीर्ष अमेरिकी राजनयिक पद पर अपनी सेवाएं देने वाले पहले भारतीय मूल के अमेरिकी होंगे.नई दिल्ली में राजदुत का पोस्ट नैन्सी पॉवेल के जाने के बाद से खाली था. इससे पहले वर्मा विदेश उप मंत्री भी रह चुके हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।