गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजग सरकार दक्षिण एशिया क्षेत्र में सक्रिय सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन को एक प्रमुख क्षेत्रीय मंच के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए वचनबद्ध है। दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों की आज होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए काठमांडू रवाना होने से पूर्व सिंह ने कहा कि दक्षेस एक प्रमुख मंच है। जहां सदस्य देश दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण को प्रोत्साहित करने और सामूहिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के बारे में विचार विमर्श करते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।