नालंदा विश्वविद्यालय का विधिवत् उद्घाटन आज
(India)

अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय का विधिवत् उद्घाटन आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी। सुषमा दिल्ली से 11 बजे विशेष विमान से पटना पहुंचेंगी और 12 बजे राजगीर के लिए रवाना हो जाएंगी। उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया । स्वराज सबसे पहले हेलीपैड से उतरकर सड़क मार्ग से नालन्दा विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगी जहां वे पौधारोपण करेंगी.इस अवसर पर उनके साथ रहे अन्य देशी और विदेशी मेहमान भी पौधारोपन करेंगे. उद्घाटन समारोह में सिंगापुर और थाईलैंड के राजदूत सहित 6 देशों जापान, आस्ट्रेलिया, वियतनाम, लायोस, थाईलैंड, जर्मनी के प्रतिनिधि शामिल हैं. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी और नंदकिशोर यादव सहित स्थानीय सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।