(DELHI, India)
तीन दिन के भारत दौरे के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो गए। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शी चिनफिंग ने साउथ दिल्ली के ताज होटल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। इसके बाद चिनफिंग ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात की। लोकसभा के एक अधिकारी ने बताया है कि बैठक ताज होटल में सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुई। गौरतलब है कि तीन-दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत आए शी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की थी। शी चिनफिंग दक्षिण दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में ताज होटल में ठहरे हुए थे। मुलाकात के बाद शी जिनफिंग स्वदेश के रवाना हो गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।