दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 17वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन किया है। नंबर एक निशानेबाज जीतू रॉय ने 50 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले श्वेता चैधरी ने कांस्य पदक के साथ देश का खाता खोला है। 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी में श्वेता चैधरी ने कांस्य पदक जीता। हालांकि इस स्पर्धा में भारत को हीना सिद्धू और मलाइका गोयल से पदक की उम्मीद थी लेकिन ये दोनों पदक नहीं जीत पाई। 50 मीटर पिस्टल में भारतीय टीम कांस्य से चूक गई और उसे चैथे स्थान पर रहना पड़ा। चीन ने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता। महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत ने मकाऊ को 3-0 से हराकर जोरदार शुरूआत की। सायना नेहवाल और पीवी सिंधू ने एकल मुकाबले जीतकर 2-0 से बढ़त दिलाई वहीं निलाकृति सिक्की रेड्डी और प्रादंया गदरे ने युगल मुकाबले में जीतकर भारत ने पहला मैच अपने नाम कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।